दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दिल्ली के सभी 11 जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना से फैलने वाले संक्रमण को रोकने के लिए देश की राजधानी दिल्ली के सभी 11 जिलों को सरकार के आदेश के बाद तत्काल लॉकडाउन कर दिया गया है। इसमें सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और वेस्ट दिल्ली समेत अन्य जिलों को लॉक डाउन किया गया। केजरीवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे से यह लॉकडाउन का आदेश मान्य होगा। लॉकडाउन 31 मार्च की रात 12 बजे तक रहेगा। इस आदेश के बाद दिल्ली के सारे बॉर्डर सील होंगे।