व्हाट्सएप में आया नया फीचर, संदेश फॉरवर्ड के नियमों में हुआ बदलाव

व्हाट्सएप ने कोरोना संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने से रोकने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में बदलाव किया हैl


अब व्हाट्सएप पर ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक ही व्यक्ति या समूह को भेजा जा सकेगाl इसके पहले व्हाट्सएप में एक बार में संदेश भेजने की सीमा पांच लोगों या समूहों तक सीमित थीl फेसबुक के स्वामित्व वाली मेसेंजिंग एप ने कहा कि कोरोना संकट के बीच आपस में जुड़े रहने के लिए लोग व्हाट्सएप का सक्रियता से उपयोग कर रहे हैंl



इस समय में गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए उसने यह नया फीचर पेश किया हैl व्हाट्सएप की ओर से यह कदम इस समय उठाया गया है, जब दुनियाभर के सरकारें फर्जी खबरों से निपटने की चुनौती का सामना कर रही हैंl